US, Israel और Iran के बीच बढ़ते युद्ध ने मिडिल ईस्ट में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है और इस तनाव की आंच अब भारत तक महसूस की जा रही है।

US, Israel और Iran के बीच बढ़ते युद्ध ने मिडिल ईस्ट में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है और इस तनाव की आंच अब भारत तक महसूस की जा रही है। ग्लोबल एनर्जी संकट के चलते देश में LPG की सप्लाई प्रभावित हुई है। हालात ऐसे हो गए हैं कि कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर के लिए लंबी कतारें लग रही हैं, जबकि गैस की कमी से होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। मुंबई से आजतक की टीम ग्राउंड ज़ीरो पहुंच एक होटल मालिक से बात की, उन्होंने बताया कि ''गैस की सप्लाई कम होने की वजह से मेन्यू में भी बदलाव करना पड़ा है, अब ग्राहकों को उनकी पसंद का खाना नहीं दे पा रहे हैं। फिलहाल कुछ सीमित और सामान्य चीजें ही बनाकर सर्व की जा रही हैं। होटल मालिकों का कहना है कि स्टाफ के लिए खाना बनाना भी अब बड़ी समस्या बन गया है। अभी तक प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट निर्देश नहीं मिले हैं और स्थिति पूरी तरह अनिश्चित बनी हुई है''

https://x.com/aajtak/status/2031593272981029105?s=48


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Kindly donate to keep this site alive!

X